KHAGARIA: ईंट भट्ठा पर करने वाले मजदूर की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि चिमनी मालिक ने रंगदारी नहीं दी तब बदमाशों ने वहां काम कर रहे मजदूर को निशाना बनाया। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
खगड़िया के गंगौर थाना इलाके के गंगौर गांव स्थित एक चिमनी भट्ठा पर बीते बुधवार को एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है। खगड़िया पुलिस ने इस मामले में न केवल दो आरोपियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है बल्कि मामले का उद्भेदन भी किया है।
सदर SDPO-2 संजय कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने कार्रवाई के दौरान राजू पासवान और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से एक देशी कट्टा, 21 चक्र जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि चिमनी मालिक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।
रंगदारी की राशि नहीं मिलने के कारण बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चिमनी भट्ठा के मजदूर शंकरलाल को गोली मारकर हत्या कर दी।चिमनी और जलकर मालिकों में दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक मजदूर शंकर लाल यूपी के उन्नाव जिला का रहने वाला था।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट..