ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला...

पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, मुंगेर में हत्यारे पति की तलाश जारी

मुंगेर के गोविंदपुर गांव में पति के अफेयर का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी पति फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

07-Jul-2025 09:29 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के मुंगेर ज़िले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक महिला को अपने पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करना इतना भारी पड़ गया कि उसने जान गंवा दी। पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।


मृतका की पहचान मधु कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी 22 नवंबर 2019 को राहुल शर्मा नामक युवक से हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा और इस दौरान एक बच्चा भी हुआ। लेकिन समय के साथ परिस्थितियाँ बदलने लगीं। परिजनों के अनुसार, राहुल ने शादी के बाद दहेज की मांग करना शुरू कर दी और मधु पर अत्याचार करने लगा।


बीते एक साल से राहुल डी-एलएड की पढ़ाई के सिलसिले में बांका ज़िले में आने-जाने लगा था। यहीं उसकी एक अन्य युवती से नज़दीकियाँ बढ़ गईं। जब मधु को पति के इस प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद और मारपीट होने लगी।


घटना से दो दिन पहले भी दोनों में तीखी बहस हुई थी। मधु ने अपने भाई अभिनव को फोन कर कहा था कि वह अब ससुराल में नहीं रह सकती और उसे घर ले जाए। अभिनव ने सुबह आने का वादा किया। लेकिन जब वह गोविंदपुर पहुंचा, तो उसने देखा कि राहुल और मधु के बीच जमकर झगड़ा हो रहा था और राहुल मधु का गला दबा रहा था। जब अभिनव ने हस्तक्षेप किया, तो राहुल ने उसे पीटकर घर से भगा दिया।


जब अभिनव आसपास के लोगों को लेकर वापस लौटा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मधु की मृत्यु हो चुकी थी और राहुल फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। मुंगेर के एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।news imagenews imagenews imagenews image