ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar News: बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला के साथ 3...

Bihar News: बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के बेकापुर मयूर चौक स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

22-Aug-2025 08:14 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के बेकापुर मयूर चौक स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल एक महिला समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से एक नाबालिग बालिका को भी रेस्क्यू किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, यह रैकेट उसी घर की महिला संचालिका चलाती थी, जो पुलिस की कार्रवाई के दौरान पिछले दरवाजे से फरार हो गई। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कोतवाली थाना की डायल-112 टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बेकापुर मयूर चौक स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। 


सूचना की पुष्टि होते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें कोतवाली थानाध्यक्ष और महिला पुलिस बल शामिल थे। टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवक गोलू कुमार, सोनू कुमार उर्फ अभिलेश कुमार और विवेक कुमार को एक महिला के साथ गिरफ्तार किया है।


पूछताछ में सभी गिरफ्तार व्यक्तियों ने अनैतिक देह व्यापार में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार ये लोग मिलकर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेलते थे। रेस्क्यू की गई 13 वर्षीय बालिका को संरक्षण में ले लिया गया है।


पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग बालिका को लेकर आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार की जाएगी।

मुंगेर से इम्तियाज खान की  रिपोर्ट