बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
13-Jul-2025 10:29 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार े मुंगेर जिले में नौकरी के नाम पर 34.83 लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है. झारखंड के जमशेदपुर में कार्रवाई कर मुंगेर पुलिस ने आरोपी रोशन झा को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले में जमशेदपुर का एक अन्य आरोपी गौरचंद देव फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गौरचंद देव भी सलाखों के पीछे होगा।
जानकारी के अनुसार मुंगेर शहर के मुर्गियाचक निवासी मो. रब्बानी ने 15 जनवरी 2024 को पूरबसराय थाना में नौकरी के नाम पर 34.83 लाख रूपया ठगी करने को लेकर आवेदन दिया। जिसमें झारखंड के गोविंदपुर जमशेदपुर निवासी रोशन झा और जेमको मानगो निवासी गौरचंद देव को नामजद किया । आवेदन में उन्होंने कहा था कि उसने भेल कंपनी मे नौकरी लगाने की बात कही । 2022 में उसने खुद के साथ ही अपनी पत्नी, बेटी, साला और पड़ोसी कुल 8 लोगों की नौकरी लगाने के लिए केश, चेक और ऑनलाइन के माध्यम से रोशन झा और गोरचंद देव को 34.83 लाख रूपया दिया ।
जिसमें दो लोग इंजीनियर पद और अन्य छह क्लर्क लेबल पर ज्वाइंनिंग होना था । जब भेल में निर्धारित तिथि को सभी ज्वाइंनिंग करने गया तो रोशन वहां नहीं पहुंचा । राशि मांगने पर आज-कल करने लगा ।। पूरबसराय थाना पुलिस ने उनके आवेदन पर कांड संख्या 25/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. शनिवार की रात पूरबसराय पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर रोशन झा को गिरफ्तार कर मुंगेर लाया । पूरबसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन खान ने बताया कि ठगी को लेकर थाना में दर्ज एक कांड के नामजद अभियुक्त रोशन झा को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया । इस मामले में एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट