बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
07-Jul-2025 09:39 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में एक शादी समारोह अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वर और वधू पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला लाठी-डंडे तक पहुंच गया। घटना में वर पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीड़ पहाड़ गांव की है, जहां रामानंद मंडल की बेटी की शादी लखीसराय जिले के खावा चाय टोला निवासी दुखिद्द महतो के बेटे से तय हुई थी।
जानकारी के अनुसार, जब बारात दरवाजे पर पहुंची और जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ, उसी दौरान वर और वधू पक्ष के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में वर पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद नाराज वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
हालांकि, डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया और स्थिति को शांत कराया। काफी मान-मनौव्वल के बाद अंततः शादी की रस्में पूरी कराई गईं। वर पक्ष के विद्यानंद महतो ने बताया कि जयमाला के बाद वधू पक्ष की ओर से उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाह सम्पन्न कराया।