मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
13-Jan-2025 11:52 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर हुई एक हत्या मामले मे फरार चल रहे दो हत्यारोपी के घर पुलिस ने बैंड बाजा के साथ इश्तेहार चिपकाया। इसके बाद भी दोनों अगर सरेंडर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर दोनों हत्यारोपियों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेर में सफियासराय थाना की पुलिस ने वर्ष 2023 में पंकज यादव हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के सिंघिया इगलिश स्थित घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार का तामिला कराया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार की मौजूदगी में बैण्ड बाजा के साथ हत्या मामले में फरार आरोपियों स्व. सिन्टू यादव के पुत्र छोटू यादव और छतरी यादव के पुत्र विक्की यादव के घर इश्तेहार चिपकाया।
साथ ही पड़ोसियों को सूचित किया गया कि दोनों फरार आरोपी इश्तेहार का तामिला के बावजूद सरेण्डर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सिंघिया इंगलिश में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में पंकज यादव की मौत हुई थी।
हत्या के इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं जबकि छोटू और विक्की घटना के बाद से फरार है। कोर्ट के आदेश पर दोनों फरार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।