CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
19-Apr-2025 03:57 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक बुजुर्ग को गोली लग गई। इस घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई।
दरअसल, कई हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शादी समारोह और बारात जैसे आयोजनों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है। शुक्रवार की देर रात जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के भौंर गांव में बाराती निकलने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली बारात में शामिल एक रिटायर्ड शिक्षक मुरलीधर के पैर में लग गई।
इस घटना के बाद अफरा तफरी के माहौल हो गया। आनन फानन में लोगों ने घायल को जमुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। 64 वर्षीय घायल मुरलीधर ने बताया कि वह आसनसोल के रहने वाले हैं और बांका जिला में अपने रिश्तेदार दिनेश प्रसाद के बेटे चिंटू की बारात के साथ जमुई के भौंर गांव पहुंचे थे।
जहां गोपाल सिंह की बेटी के साथ चिंटू की शादी होनी थी और देर रात गांव के ही शिव पार्वती मंदिर के पास से जब बरात सज धजकर निकली तो किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके बाएं पैर के जांघ में लगी। इस मामले में जब सफियाबाद थाना मुंगेर इमरजेंसी पहुंच घायल और उसके परिजनों से पूछताछ कि तो परिजनों और घायल ने किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया।