Bihar Crime News: भागलपुर से हथियार लेकर मुंगेर में डिलीवरी देने आए हथियार तस्कर को बरियारपुर पुलिस ने तीन पिस्टल और 6 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पकड़ाया युवक हथियारों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम करता है। इसके एवज में एक पिस्टल के बदले 2500 रुपया मेहनताना उसे दिया जाता था।
दरअसल, मुंगेर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि भागलपुर से एक हथियार तस्कर कई पिस्टल के साथ मुंगेर में किसी को डिलीवरी देने आने वाला है। जिसके बाद एसपी ने निर्देश पर बरियारपुर थाना पुलिस के NH 80 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भागलपुर - मुंगेर बॉर्डर के घोरघट पुल के पास एक बाइक सवार तेजी से बाइक चलाते आ रहा था और पुलिस को देखते वह बाइक घुमा भागने लगा जिसे पुलिस के द्वारा दौड़ा के पकड़ लिया गया।
तस्कर के पास से 3 पिस्टल और 6 मैगजीन को पुलिस ने बरामद किया और उसकी पहचान मुंगेर के कासिम बाजार निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। अब पुलिस उसके सिंडिकेट को खंगालने में जुट गई है। भागलपुर और मुंगेर पुलिस संयुक्त रूप से दियारा क्षेत्र में हथियार निर्माताओं के खिलाफ अभियान चलाएगी।