MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारीं से आ रही है, जहाँ पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से करीब 25 लाख रुपए जब्त किया है। साथ ही 4 लोगो को हिरासत में लिया है। इनमें दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद कैश ड्रग्स सप्लायर के हैं।
जानकारी के मुताबिक पटना से चार लोग सफेद रंग की कार से मोतिहारीं क्रॉस कर रहे थे। तभी पुलिस तुरकौलिया थाना के निमुइया के पास सघन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान उक्त कार को रोका गया और तलाशी ली गयी। पुलिस कर्मियों ने जब कार की डिक्की खोली तब इतनी बड़ी मात्रा में कैश देखकर सभी के होश उड़ गये। कार की डिक्की से नोटों के बंडल बरामद किया गया। जिसमें कुल 24 लाख 91 हजार 300 रुपए बरामद किये गये।
कार सवार जिन चार लोगों को हिरासत में लिया उनकी पहचान कृष्णा सहानी और सुभाष कुमार के रूप में हुई है, जो मोतिहारी का ही रहने वाला है। जबकि दीपेश कुमार और प्रज्वल सहानी ये दोनों नेपाल का रहने वाला है। चारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो बरामद कैश ड्रग्स सप्लायर का है। जिसका पता लगाया जा रहा है। अब पुलिस ड्रग्स सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू करेगी।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
मोतिहारी: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 25 लाख रुपये बरामद किए। कार्रवाई में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम ड्रग्स सप्लाई से जुड़ी हो सकती है। #Motihari #BiharNews #DrugNetwork #PoliceAction… pic.twitter.com/z7pIBmojim
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 28, 2026 >