11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला
10-Mar-2026 04:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मोतिहारी में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को चूना लगाने वाले साइबर फ्रॉड चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। चंदन यादव मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के बशहीं गांव में बैठकर यह साइबर अपराध अंजाम देता था।
साइबर थाने को जानकारी मिली थी कि बनकटवा, पचपकड़ी और जितना थाना क्षेत्रों के युवक भंडार गांव में कम उम्र के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी उम्र बढ़ा देते थे और उसके आधार पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ दिलाते थे। पुलिस ने कार्रवाई में भारी मात्रा में आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन फॉर्म, जन्म प्रमाण पत्र, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट, तीन डेमो फिंगरप्रिंट, मोबाइल, वेबकैम, कैमरा और अन्य कई सामग्री जब्त की है।
साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया कि सरकार की योजना में गलत तरीके से कागजात बनाकर लाभ दिलाने वाले इस गिरोह में कई लोग शामिल थे। कार्रवाई के बाद पुलिस ने भंडार गांव से रैकेट में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, संदीप यादव, सुमन यादव, फेंकू यादव और धीरज यादव की तलाश जारी है। पुलिस ने काफी संख्या में कागजात भी जब्त किए हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी