कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
24-Feb-2026 05:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से हथियार के बल पर करीब 50 हजार रुपये लूट लिए गए। यह घटना बिजधरी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर गांव में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सुन्दरापुर स्थित संतोष इंटरप्राइजेज नामक दुकान में एयरटेल पेमेंट बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का CSP संचालित होता है। सोमवार को CSP संचालक संतोष कुमार अपने केंद्र पर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक अपाची बाइक पर सवार दो और एक पल्सर बाइक पर सवार एक अपराधी वहां पहुंचे।
दुकान में घुसते ही तीनों अपराधियों ने हथियार दिखाकर संचालक और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों में से एक ने संचालक संतोष कुमार पर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरे अपराधी ने ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर चुप रहने को मजबूर किया। कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर अपराधी जगीराहां की दिशा में फरार हो गए।
इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस लूट पर चिंता व्यक्त की है। बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी