मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Mar-2025 05:02 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। यूं तो शराब हर जगह मिल रही है लेकिन सूखा नशे का भी लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। मोतिहारी में पुलिस ने छापेमारी कर डेढ़ करोड़ रुपए का स्मैक बरामद किया है। नशे की खेप नेपाल से भारत लाई गई थी।
दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक को पकड़ा है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी के नकरदेई थाना इलाका में 7.5 किलो स्मैक की बड़ी खेप को लेकर माफिया नूर मोहम्मद और उनके साथी नेपाल से भारत आ रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए के ड्रग्स को जब्त कर लिया।
पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की स्मैक को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ड्रग्स माफिया नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।