मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Feb-2025 01:22 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रेलवे के माल गोदाम के पास बेखौफ अपराधियों ने एक हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर 1.25 लाख लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी भी की है।
दरअसल, घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर करीब 1.25 लाख की लुट हुई है। एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने कारोबारी पर भी फायरिंग की है लेकिन कारोबारी बाल बाल बच गए।
अपराधी फायरिंग करते हनुमान नगर की तरफ भाग गए। करीब तीन राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। चाट मुहल्ला निवासी कारोबारी अजय कुमार समदर्शी ने बताया कि प्रतिदिन भी भांति यह अपने झोला में पैसा लेकर स्टेशन बाजार जा रहे थे, तभी माल गोदाम के पीछे तीन बदमाशों ने घेरकर रुपया से भरा बैग छीनने लगे और नहीं देने पर मारपीट करने लगे।
इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया और एक बदमाश रुपया से भरा झोला लेकर फरार हो गया। झोला में करीब 1.25 लाख रुपए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी