ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर अपराधियों ने युवक सुमन उर्फ विक्की को गोली मार दी। हालत नाजुक, पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू की।

19-Jan-2026 12:30 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। पूर्व के विवाद को लेकर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया स्कूल के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


गोली लगने से घायल युवक की पहचान सुमन उर्फ विक्की के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


परिजनों के अनुसार, सुमन उर्फ विक्की को एक दिन पहले घोड़ासहन थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह जब वह कहीं जाने के लिए निकला, तभी गोला पकड़िया स्कूल के सामने पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लखौरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट और चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं, जो मुफस्सिल, महुअवा और लखौरा थाना सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। एसपी ने आशंका जताई कि यह घटना आपसी रंजिश या पुराने विवाद का नतीजा हो सकती है।


घटना के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ जितेश पांडे के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गोलीकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी