Bihar News: आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार के 38 जिलों की रैंकिंग जारी, जानिए.. कौन है सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब जिला? Bihar News: आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार के 38 जिलों की रैंकिंग जारी, जानिए.. कौन है सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब जिला? Budget Session Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीनी घुसपैठ का मामला, सदन में हुआ जोरदार हंगामा Budget Session Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीनी घुसपैठ का मामला, सदन में हुआ जोरदार हंगामा बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प
08-Feb-2025 10:43 PM
By First Bihar
desk: प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है यह कब किसके साथ हो जाए कहना मुश्किल होता है। इसे ना तो रिश्ते की परवाह होती है और ना ही उम्र की फिक्र होती है। जिसे प्यार हो जाता है वो बस उसे पाने की जिद्द पर अड़ा रहता है। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित हाफिजगंज थाना इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शादीशुदा महिला को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया।
बता दें कि जो महिला अपने भतीजे को दिल दे बैठी है उसका चार साल का बेटा भी है। उसे अपने बच्चे से ज्यादा भतीजे की फिक्र है। अपने प्रेमी भतीजे को पाने के चक्कर में महिला ने अपने 4 साल के कलेजे के टुकड़े को भी छोड़ दिया है और पति को भी त्याग दिया है। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी थी। जिसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। लेकिन फैसला महिला के पक्ष में सुनाया गया। जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी।
पीड़ित पति ने बताया कि जब वह घर पर नहीं था तब उसकी पत्नी भतीजे के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर चली गई। भतीजे के प्यार में अंधी महिला को अपने 4 साल के बेटे का ख्याल नहीं रहा। वह बेटे को यही छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गयी। घर पर उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसके बाद वो पत्नी को लाने रुद्रपुर गया लेकिन उसने साथ आने से मना कर दिया। बोलने लगी की वो अब भतीजे के साथ ही बाकी जिन्दगी गुजारेगी। उसकी बातें सुनकर पति हैरान रह गया।
मामला पंचायत में पहुंचा तब बीवी ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद पंचायत ने उसकी इच्छा के अनुसार फैसला सुना दिया। जिसके बाद वो पति और बेटे को छोड़कर अपने भतीजे के साथ चली गयी लेकिन इधर पीड़ित पति ने केस दर्ज करा दिया और पत्नी की वापसी की मांग के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि बीवी 4 साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गयी है किसी तरह मां को बच्चे के पास रहने को कहा जाए। बिना मां के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे संभालना मुश्किल हो गया है। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है।