Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
30-Jan-2026 03:23 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में रंगदारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी राजीव गोप को करीब दो घंटे तक चली सघन छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार राजीव गोप के खिलाफ मोकामा थाना में ही हत्या, लूट और रंगदारी समेत कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजीव गोप राजद प्रत्याशी रहे लल्लू मुखिया के लिए काम करता था।
बताया जाता है कि कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया कभी मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के करीबी माने जाते थे। हालिया विधानसभा चुनाव में वे बाढ़ विधानसभा सीट से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। फिलहाल लल्लू मुखिया बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 के मामले में भागलपुर केंद्रीय कारा में बंद हैं।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर राजीव गोप के तार लल्लू मुखिया से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।
रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना