सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
12-Mar-2025 07:38 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मजदूरी की आड़ में पिता और पुत्र अवैध हथियार बनाते थे और हथियार की तस्करी किया करते थे। इन दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
घटना खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा इलाके की है जहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन दोनों बाप-बेटे कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बाप-बेटे को दबोचा। इनके पास से पुलिस ने 4 देसी कट्टा, कई अर्धनिर्मित कट्टा और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किया है।
इस बाबत एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पिता और पुत्र मजदूरी के आड़ में हथियार बनाया करते थे और साथ में हथियारों की तस्करी का काम किया करते थे। गिरफ्तार प्रेम शर्मा 2003 में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका था। प्रेम शर्मा का बेटा शंभू शर्मा भी हथियार बनाने का काम करता था। दोनों बाप बेटे को आज पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।