बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
16-Apr-2025 06:43 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से बड़ी संख्या संख्या में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया। हांलाकि पुलिस को देखते ही हथियार तस्कर मौके से भागने में सफल हो गये। पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फरार हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट इलाके की है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर एक घर में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से हथियार और उपकरण बरामद किया है। वही पुलिस पर नजर पड़ते ही मुख्य आोपी मो. शरीफ उर्फ कटकू मौक से फरार हो गया। जिसका पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले मुंगेर जिले के बरियारपुर में आर्म्स एक्ट मामले में वो जेल जा चुका है। वह हथियारों को बनाता है सप्लाई भी करता है। इस काम में वो लंबे समय से लगा हुआ है।
स काम में उसने कई लोगों को भी लगा रखा है। वह एक घर में हथियार बनाने का काम करता था। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तब वहां से एक निर्मित देसी पिस्टल, दो अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, चार गोली, चार मैगजीन, तीन ड्रिल मशीन, हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल और उपकरण बरामद किया है। फरार हथियार तस्कर मो. शरीफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द पूरे नेटवर्क का भंडोफोड़ किया जाएगा और फरार मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।