"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
01-Oct-2021 07:32 AM
PATNA : बिहार की एक महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाले हवलदार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पटना महिला थाने की पुलिस ने आरोपी हवलदार राकेश सिंह को रूपसपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार राकेश सिंह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। राकेश सिंह के ऊपर बिहार पुलिस की एक महिला दारोगा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी हवलदार राकेश सिंह रूपसपुर में है। इसके बाद पुलिस ने जगदेव पथ के पास एक घर में रह रहे हवलदार राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी की है। हवलदार पर आरोप है कि वह महिला दरोगा के साथ 17 साल की उम्र से ही डरा धमकाकर यौन शोषण कर रहा था। यही नहीं महिला दारोगा का अश्लील वीडियो बनाकर भी उसने ब्लैकमेल किया। खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ रहता रहा।
हवलदार राकेश सिंह महिला दारोगा को ऊंचे पद पर पहुचाने का लालच देता था। लेकिन जब महिला दारोगा को पता चला कि हवलदार शादीशुदा है तो दूरी बना ली। इसके बाद हवलदार परेशान करने लगा। इससे तंग आकर महिला दारोगा ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।