Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बुधवार की रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश में शैलेन्द्र कुमार यादव की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।




जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार यादव को पहले बुलाया गया था। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और फिर गोली मार दी गई। गंभीर हमले में उनकी मौत हो गई।




इस हत्याकांड से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी