MADHUBANI: मधुबनी में शराब तस्करों के साथ सांठगांठ को लेकर मधवापुर थाना में पदस्थापित चौकीदार नवीन कुमार और पप्पू पासवान को निलंबित कर दिया गया है। 


मधुबनी वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


बता दें कि निवर्तमान थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम के निलंबन के बाद लगातार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। एसएसपी के द्वारा जारी जिला आदेश संख्या 1862/2026 में कहा गया है कि चौकीदार नवीन कुमार और पप्पू पासवान का शराब माफिया राजगीर यादव और अवधेश साह के साथ सांठगांठ था। 


दोनों विगत कुछ दिन पहले दोनों शराब तस्कर के साथ नेपाल के काठमांडू के पशुपति नाथ में चौकीदार नवीन कुमार, पप्पू पासवान और डाटा विवेक कुमार गया था। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर डाला गया था। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार के द्वारा की गई जांच में तस्करों के साथ साठगांठ प्रतीत हुआ। चूकी मधवापुर और साहरघाट थाना नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। 


इसलिए दोनों चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को सामान्य जीवनयापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान इन दोनों को पुलिस केंद्र मुख्यालय मधुबनी में रहने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही उक्त दोनों को पांच दिनों के अन्दर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। 


जानकारी के लिए बता दे कि निलंबित थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम के निलंबन के बाद से ही सोशल मिडिया में दोनों का चर्चा जोरो पर था और लोग लगातार आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शराब माफिया राजगीर यादव के साथ सांठगांठ की बात कही गई है, उसके विरुद्ध शराब मामले में मधवापुर थाना में 180/25 मामला दर्ज है। 


बहरहाल शराब माफिया से दोनों चौकीदार की संलिप्तता कही न कही सीमावर्ती क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

कुमार गौरव की रिपोर्ट