ब्रेकिंग न्यूज़

Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर 46.97 लाख कैश के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार, SSB की बड़ी कार्रवाई

मधुबनी के मधवापुर में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध गिरफ्तार, ₹46.97 लाख नकद बरामद। गहन पूछताछ और जांच जारी।

Bihar

06-Jul-2025 08:09 PM

By First Bihar

MADHUBANI: भारत-नेपाल सीमा पर 46.97 लाख कैश के साथ 2 संदिग्धों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। फिलहाल इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतना सारा कैश कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाने की योजना थी। भारी मात्रा में इन दोनों संदिग्धों के पास से कैश मिलने से हर कोई हैरान है। 


नेपाल सीमा से सटे मधुबनी जिले के मधवापुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 46,97,160 रुपये नकद के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर की ‘एफ’ समवाय और बिहार पुलिस के संयुक्त विशेष अभियान के तहत की गई। इस गुप्त सूचना आधारित ऑपरेशन का नेतृत्व उप कमांडेंट श्री विवेक ओझा ने किया। जब्त की गई भारी नकदी के साथ-साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी गहन तकनीकी जांच चल रही है।


बॉर्डर से महज 600 मीटर अंदर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई मधवापुर थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 295/5 से करीब 600 मीटर भीतर भारत की सीमा में की गई। गुप्त सूचना पर जब जवानों ने तलाशी अभियान चलाया, तो दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके पास से ₹46,97,160 रुपये नकद और दो साधारण मोबाइल फोन बरामद हुए।


पकड़े गए दोनों आरोपी मधुबनी जिले के मधवापुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार 53 वर्षीय सुनील ठाकुर और संजय ठाकुर से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी राशि को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस रकम का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और कहीं यह हवाला या सीमा पार अवैध गतिविधियों से तो नहीं जुड़ा हुआ है।


जब्त राशि, मोबाइल फोन और दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए मधवापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आगे की जांच में आयकर विभाग या प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियां भी शामिल हो सकती हैं। इस सफलता को लेकर 48वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। यह कार्रवाई उसी सतर्कता का परिणाम है।


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट