MADHUBANI: मधुबनी जिले में CSP संचालक से हुई 3 लाख 40 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के नागतोली पुल के पास हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की रकम में से 2 लाख 36 हजार रुपये, तीन देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, करीब 2 किलो 500 ग्राम गांजा और दो बाइक बरामद की हैं।
चार आरोपी गिरफ्तार
सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार मंडल पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं कारण सफी के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस के अनुसार, दीपक से हैरान खजौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह कथित तौर पर सुपारी किलिंग के एक मामले में शामिल रहा है और जमशेदपुर में 16 वर्ष की सजा काटने के बाद दोबारा अपराध में शामिल हुआ। इस मामले में विजय कुमार राम को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और लूट की घटना में शामिल अन्य लोगों तथा बरामद सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट