बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
27-Feb-2025 11:46 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप के समीप तीन बाइक पर सवार 7 बेखौफ बदमाशों ने रात में दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गए।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की छानबीन में जुट गई। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार और झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की घटना के जांच में जुट गए हैं। फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए और अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। एसपी योगेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और खुद ही मोर्चा संभाल लिया।
गोलीबारी में घायल युवक की पहचान संग्राम गांव निवासी मोहम्मद नईम के बेटे अलीम के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है, जो खतरे से बाहर हैं। वहीं दूसरे की पहचान शाहपुर निवासी मोहम्मद सकील मास्टर, के पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला और बादल के रूप में हुई है, उनके बाएं पैर में गोली लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई है। दोनों को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से अलीम को प्राथमिक उपचार के बाद असापताल से छुट्टी दे दिया गया है वहीं अब्दुल्ला को गंभीर हालत में डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
घटना का कारण बस विवाद बताया जा रहा है। हमसफर बस पेट्रोल पंप के निकट खडी़ थी, तभी बदमाशों ने बस वालों से विवाद करने लगा और बीच बचाव करने आए दोनों युवक को गोली मारकर फरार हो गए। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बस की पहचान हो गई है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी