पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
05-Apr-2025 01:50 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनदेई तालाब के विश्वनाथ बाबा घाट के समीप एक युवक का शव तैरते हुए बरामद किया गया है। शौच के दौरान डूबने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने बासोपट्टी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव को निकलते ही भीड़ जमा हो गई।
मृतक युवक की पहचान बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय साहू जी साह के 32 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार साह के रूप में किया गया। थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।
मृतक के भाई राम चरित्र साह ने बताया कि कैसे पानी में डूबा इस बारे में कुछ नहीं बता सकता। उन्हें तैरना भी नही आता है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि बगल में शौच करने के बाद पानी लेने के क्रम में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट- कुमार गौरव