पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Jan-2024 06:44 PM
By First Bihar
SARAIKELA: खबर झारखंड के सरायकेला से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर खुद को जिंदा जला डाला। दोनों प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे लेकिन प्रेमी के घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। जिससे हताश प्रेमिका ने प्रेमी के घर से सामने अपनी जान दे दी।
मृतका की पहचान सोनी लोहार के तौर पर हुई है, जो कुख्यात अपराधी भट्टा लोहार की रिश्तेदार थी। बताया जा रहा है कि सोनी लोहार का बीएसएफ जवान भोला मुदी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था हालांकि बीएसएफ जवान के परिजनों को दोनो का रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।
बताया जा रहा है कि सोनी लोहार कुख्यात अपराधी भट्टा लोहार की रिश्तेदार थी, जिसके कारण लड़के के परिजनों को यह रिश्ता कबूल नहीं था। बुधवार को प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर पहुंची और खुद को आग के हवाले कर दिया। लड़की जलती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने तक की कोशिश नहीं की। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।