मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Mar-2025 10:25 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अब तो पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं। जब पुलिस पर ही हमला होने लगे तब आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी यह सवाल लोग कर रहे हैं? पटना में दारोगा की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है।
दरअसल घटना पटना के कुम्हरार इलाके की है जहां शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु दारोगा पर शराब के धंधेबाजों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल की पहचान 2020 के दारोगा अमित कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वही चार शराब के धंधेबाजों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है।
जिसके बाद पुलिस चारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक चारों में से एक भी शराब तस्कर हाथ नहीं लगे है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द चारों सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से कुम्हरारा के मुसहरी इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामला पुलिस कर्मी से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे पुलिस गंभीरता से देख रही है।