Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
28-Jun-2025 04:04 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया की है जहां सोने का चेन लूटने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि करतहा थाना क्षेत्र के लौतन निवासी विपिन सिंह के बेटे परिवार के अन्य लोगों के साथ लालगंज में श्राद्ध कर्म का सामान खरीदने गये थे। खरीदारी कर वो लौतन लौट रहे थे तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी पोझिया में विपिन सिंह की बहन पिंकी देवी को रोका और उसके गले से सोने की चेन छीनने लगा। गले से चेन छीनते देख भतीजा गुलशन जब फुआ को बचाने गया तो अपराधियों ने गुलशन को गोली मार दी। जिसमें गुलशन बुरी तरह घायल हो गया।
गोली गुलशन के कमर से होते हुए पेट से निकल गया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल और लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को लालगंज रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।