Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
27-Jun-2025 02:23 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में मवेशी चोरी के बाद उसके पैसों के विवाद में हुई युवक की हत्या कर दी गई। मवशी तस्करों ने युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को महज 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।
दरअसल, बीते 22 जून को महानंदा नदी से एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान मोहम्मद हमीदुल के रूप में हुई थी। वह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के साचितलघाटा गांव का रहने वाला था। जांच के लिए पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई।
जांच में उत्तर दिनाजपुर के झोरागछ निवासी दाबिर आलम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। बताया कि वह और हमीदुल मवेशी चोरी गिरोह के सदस्य थे। चोरी के मवेशी की बिक्री को लेकर दोनों में विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि दाबिर और उसके साथियों ने हमीदुल की हत्या कर दी। फिर शव को महानंदा नदी में फेंक दिया।
घटना के बाद पोठिया थाने में कांड संख्या 167/25 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और जैविक साक्ष्यों के आधार पर जांच की। दाबिर आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा।