ब्रेकिंग न्यूज़

Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति

नौकरी के नाम पर 75 हजार घूस लेते बिजली विभाग का कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, खगड़िया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

बिहार के खगड़िया में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को नौकरी देने के नाम पर ₹75,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Bihar

03-Jul-2025 09:35 PM

By First Bihar

KHAGARIA: निगरानी की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ती है, इसके बावजूद लोग घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि रिश्वतखोरों में किसी का खौफ नहीं है। लेकिन इस गलतफहमी की सजा आज ना कल घूसखोरों को मिल रही है। ताजा मामला खगड़िया से सामने आ रहा है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है।


निगरानी की टीम ने खगड़िया के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को 75,000/- कैश घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विशेष निगरानी इकाई, पटना ने आज 03.07.2025 को वि०नि०३० थाना कांड संख्या-13/25 में गोपाल कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खगड़िया को रू० 75,000/- (पचहत्तर हजार रू०) रिश्वत लेते खगड़िया स्थित उनके आवास से रंगे हाथ दबोचा है।


परिवादी ब्रजेश कुमार, पिता-श्री सत्यनारायण राय, ग्रा०-चतरा, पो०-मानसी, जिला-खगड़िया ने विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी गोपाल कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खगड़िया के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, मानसी में मानव बल (मजदूर) के पद पर बहाल करने के लिए रू० 75,000/- रिश्वत की मांग की जा रही है। 


विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी गोपाल कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खगडिया द्वारा बोला गया कि जब तक 75,000/- रू० नही दीजिएगा तब तक आपको नियुक्त नहीं किया जाएगा। नौकरी देने के नाम पर घूस लेने वाले कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। करप्शन के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है।