lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
01-Feb-2026 09:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव निवासी मन्नयम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन विवाह कराने और मारपीट करने का शिकार बनाया गया। मन्नयम ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर इस घटना की जानकारी दी।
पीड़ित ने कहा कि 29 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही कमल कुमार राय ने उन्हें गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव ले गया। इसके बाद विभिन्न गांवों में घुमाते हुए उन्हें सिराजपुर पहुंचाया गया, जहां मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उनका फोन भी ले लिया गया।
मन्नयम का आरोप है कि जब उन्होंने घर लौटने की जिद की तो 5–6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिस्तौल दिखाकर शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और रात करीब 11 बजे उसका कुंदन कुमारी से जबरन विवाह करा दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को मुक्त कराया। वहीं, लड़की पक्ष ने युवक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विवाह आपसी सहमति से हुआ और जबरन करने का कोई मामला नहीं है।
परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच के बाद ही सत्य सामने आएगा और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया