ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Crime News: ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखंडी टोला में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय ऋषि कुमारी के रूप में हुई है।

25-Aug-2025 02:18 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखंडी टोला में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय ऋषि कुमारी के रूप में हुई है। ऋषि का शव उसके ससुराल स्थित घर से बरामद किया गया, जिसकी गले में फंदा लगा हुआ था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऋषि की हत्या उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर की है। मृतका के भाई का कहना है कि बहन की शादी पिछले साल ही हुई थी, और शादी के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा उसे दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी में अपनी बहन को सोने की चैन नहीं दे पाए, और इसी बात को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे ताना देते थे और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।


भाई ने आगे बताया कि पहले बहन के साथ मारपीट की गई, फिर गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने इसे पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या करार दिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खगड़िया सदर के एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

खगड़िया से अनीश कुमार की रिपोर्ट