बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
02-Jul-2025 04:45 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया में एक महिला के मोबाइल को हैक करके UPI के जरिए 47 हजार रूपये की हुई अवैध निकासी मामले में खगड़िया की साइबर थाना पुलिस को सफलता मिली है। साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले का ना सिर्फ उद्भेदन किया है बल्कि संलिप्त साइबर बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।
साइबर थाना के थानाध्यक्ष निशांत गौरव ने बताया कि 47 हजार के अवैध निकासी मामले में सुपौल से अनीश कुमार वर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है।जिसने खगड़िया की रहने वाली आरती देवी के मोबाइल नंबर को कोड करके उस नंबर के सिम को अपने मोबाइल में लगाया।
फिर पे फोन इंस्टॉल करके आरती कुमारी के अकाउंट से 47 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन कर लिया।गिरफ्तार बदमाश ने अपना जुर्म भी कबूल किया है।आपको बता दें कि खगड़िया की साइबर थाना पुलिस ने छह दिन पहले भी दूसरे के बैंक अकाउंट से अवैध रूप से 50 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन करने वाला एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार शख्स पीड़ित युवक का ममेरा भाई निकला था।