मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Feb-2025 08:02 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव में कल हुए केंद्रीय जांच एजेंसी DRI की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार युवक मोहम्मद जिशान बदर ग्राहक सेवा केंद्र के आड़ में जाली नोट तैयार करने के प्लान पर काम कर रहा था।
इसको लेकर उसने ऑन लाइन नोट छापने वाला हाइ सिक्योरिटी पेपर भी मंगवाया था। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। जहां से 99 सीट कॉटन पेपर, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और पासपोर्ट बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार किया हालांकि जिशान बदर के घर से जाली नोट बरामद नहीं हुआ है।
इन सबके बीच मोहम्मद जिशान बदर के खिलाफ देश विरोधी गतिविधि के तहत जाली नोट बनाने के लिए कागज की तस्करी करने के मामले में गोगरी थाना में केस दर्ज हुआ है। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवक को जाली नोट बनाने की प्रेरणा यू ट्यूब वीडियो से मिली थी।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया