लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
27-Sep-2025 04:23 PM
By SONU KUMAR
Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड के दौरे पर थे, वहीं दूसरी ओर शहर में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन चौक स्थित आईपीजी मॉल के समीप घटी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
मृतक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के मैथिली टोला निवासी अमरजीत कुमार उर्फ अमरेश चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरेश अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर किनारे पुल के पास बैठा हुआ था, तभी दो बाइक सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुँचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली लगते ही अमरेश ज़मीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात ने एक बार फिर कटिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मुख्यमंत्री खुद जिले में मौजूद हों और उसी समय अपराधी खुलेआम हत्या जैसी वारदात को अंजाम दें, तो यह साफ दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।