Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
08-Aug-2025 12:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित कुरसैल पंचायत के कचोरा गांव में गुरुवार देर रात एक हृदय विदारक घटना घटी। अज्ञात लोगों ने घर के बरामदे में सो रहे एक पिता-पुत्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय रामकल्याण मंडल अपने 12 साल के बेटे सुनील कुमार मंडल के साथ बरामदे में चौकी पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। रात करीब 12 बजे, अज्ञात व्यक्ति ने सोए हुए दोनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की तेज लपटों ने न केवल दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, बल्कि घर के हिस्से में भी आग लग गई।
स्वजन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घायल दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद दोनों को भागलपुर मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।
पिता रामकल्याण मंडल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके का निरीक्षण कर रही है और घटना की जांच जारी है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।