Bihar Police News: बिहार के कटिहार में सहायक थाना पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन परिसर में ही शरण ले रखी थी। वह यहां सिपाही के रूप में रह रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
आरोपी ने कटिहार पुलिस लाइन जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर में अपनी पहचान छिपाकर जगह बना रखी थी। वह वहां सिपाही के रूप में रह रहा था। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पिछले 15 से 20 दिनों से कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस लाइन जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर में जवान के रूप में अपनी शरण बना रखी थी। मामले का खुलासा होने के बाद सहायक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति का इतने दिनों तक फर्जी पहचान के साथ रहना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर वह किसकी मदद से वहां रह रहा था और उसने किस आधार पर पुलिस लाइन में प्रवेश किया, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही उसके संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट- विनय झा, कटिहार