ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

लूटकांड के आरोपी की निशानदेही पर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और उपकरण बरामद

नॉन बैंकिंग कंपनी के कर्मचारी से लूटकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा और जब पूछताछ की तब उसकी निशानदेही पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

16-Jan-2025 02:52 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। कजरा रोड स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से अवैध हथियारों का जखीरा और हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को बरामद किया गया है। लूट के आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। 


दरअसल सेमापुर थाना क्षेत्र के कजरा चौक स्थित IIFL नॉन बैंकिंग कंपनी में लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। 6 बदमाशों ने नॉन बैंकिंग कंपनी के एक कर्मचारी से 65,169 रुपए लूट लिया था। कटिहार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने 14 जनवरी को इस मामले में छह में से एक आरोपी रेजाउल अंसारी को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


रेजाउल से पूछताछ की गयी और उसी की निशानदेही पर कजरा रोड स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की गयी। जहां मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। इस मकान से अवैध हथियारों का जखीरा और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामग्री में 2 देसी कट्टा, 4 बंदूक, 1 जिंदा कारतूस के अलावा हथियार बनाने के कई उपकरण शामिल है।


 इसमें 8 घिसाई पत्थर, 7 कटिंग ब्लेड, छेनी, हथौड़ी, ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग रॉड, प्लायर, सरौती, रेती, और वेल्डिंग मशीन, हथियारों के कई पुर्जे जैसे बट प्लेट, मस्केट का बॉडी, श्रीनट का बॉडी, कट्टा का बैरल, हैमर और ट्रिगर भी बरामद किया गया है। लूटकांड मामले के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार अन्य अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।