Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
02-Oct-2025 06:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दशहरा मेला में चाउमिन खिलाने के बहाने चचेरे नाना ने ही नतनी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी चार साल की मासूम के सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
जानकारी के अनुसार, मेला घूमाने आई मासूम बच्ची को आरोपी रूपो ऋषि बहला फुसलाकर चाउमीन खिलाने के बहाने बच्ची को मेले से पीछे बांस बिट्टा में ले गया और दुष्कर्म किया। देर रात तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान होकर बच्ची को ढूंढने लगे। बच्ची की गुमशुदगी की खबर मेले में मौजूद पुलिस को दी गई।
जिसक बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी को मासूम के साथ गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के निकट धर दबोचा। बरारी पुलिस ने मासूम बच्ची की गंभीर स्थिति देखते हुए पुलिस निगरानी में कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं आरोपी को बरारी थाना लाया गया, जहां बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने आरोपी से गहन पूछताछ की।
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर फोरेंसिक को भी बुलाया गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। घटना स्थल से कपड़े, चप्पल, चाउमीन सहित अन्य चीजें बरामद होने की बात सामने आई है। घटना के सम्बन्ध में एसडीपीओ 2 रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना बेहद संगीन है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्ट- धीरज चौधरी, कटिहार