खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jan-2025 07:50 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Karnataka Crime News: कर्नाटक में अतुल सुभाष जैसी एक और घटना सामने आई है। हुबली के चामुंडेश्वरी नगर में 40 साल के पीटर ने सुसाइड कर लिया है। आरोप है कि पीटर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने मृतक की कॉफिन पर सुसाइड करने की वजह लिखवाई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने माता-पिता से ताबूत पर 'पत्नी की प्रताड़ना' को 'मौत की वजह' के रूप में लिखवाने के लिए कहा था।
दरअसल एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले पीटर गोलापल्ली ने सुसाइड कर लिया। अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी और लगातार झगड़ों के कारण शादी के तीन महीने बाद ही वे अलग रहने लगे थे। पीटर की पत्नी ने भी तलाक के लिए अर्जी दी थी और गुजारा भत्ता के तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित के भाई ने बताया कि सभी लोग चर्च गए थे और जब वे दोपहर को घर लौटे तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया।
पीटर ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा, 'डैडी, मुझे माफ कर दो। मेरी पत्नी मुझे मार रही है। वह मेरी मौत चाहती है।' वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवारवालों ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।