Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
04-Aug-2025 09:12 PM
By First Bihar
DESK: एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी पर 14 बार चाकू से हमला किया और जेल चला गया लेकिन फिर जमानत पर रिहा हुआ और अपने दांत से पत्नी की नाक को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पति के रवैय्ये से तंग आकर पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी को वापस घर लाने का दबाव पति बना रहा था।
हैरान करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की है। जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालीन पुरवा में पति ने दांत से पत्नी की नाक को काट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि 14 साल पहले गुड्डी देवी की शादी काजी टोला निवासी पप्पू दोहरे के साथ हुआ था। गुड्डी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पप्पू मजदूरी करता है, लेकिन सारा पैसा जुआ और शराब में उड़ा दिया करता था।
वही पत्नी गुड्डी घरों में झाड़ू-पोछा करके किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। पैसों के लेकर ही दोनों में अक्सर विवाद होने लगा था। नवंबर 2022 में पति ने चाकू से 14 बार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद पत्नी से बदला लेने के लिए उसने इस बार अपने दांत से पत्नी के नाक को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया।
पति के जेल जाने के बाद पत्नी मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। दूसरों के घर में चौका बर्तन किया करती थी। जमानत पर जेल से निकलने के बाद वह मायके से घर वापस लौटने का दबाव पत्नी पर बना रहा था। तब गुड्डी ने कहा था कि वह तभी लौटेगी जब वह अपनी आदत बदलेगा। लेकिन पत्नी की बात पति को नागवार गुजरा उसने अपने दांतों से पत्नी की नाक को काट दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी।
आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया गया। इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पीड़ित पत्नी ने कोतवाली थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी पप्पू दोहरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से हर कोई हैरान है।