किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Mar-2026 07:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मु. मुर्शिद आलम से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कनाडा से जिशान अख्तर बताते हुए विधायक को धमकी दी। इस मामले में विधायक ने पलासी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विधायक द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 6 मार्च को सुबह 10:13 और 10:14 बजे उनके मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर +254774321648 नंबर से मिस्ड कॉल आया। अज्ञात नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद रात करीब 10:15 बजे उसी नंबर से फिर कॉल आया। इस बार कॉल उठाने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कनाडा से जिशान अख्तर बताते हुए पांच लाख रुपये देने की मांग की।
विधायक के अनुसार, रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसके बाद रात 11:29 और 11:32 बजे उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल किया गया और फिर से पैसे देने का दबाव बनाया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि “पांच लाख रुपये या असलाहा दो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।” मुर्शिद आलम ने बताया कि उनसे हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। विधायक के आवेदन के आधार पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी माध्यम से कॉल के स्रोत और संबंधित व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
मु. मुर्शिद आलम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से जुड़े हुए हैं और जोकीहाट से पार्टी के विधायक हैं। उन्हें पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का करीबी माना जाता है। ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
घटना के बाद विधायक के समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पलासी थाना के अवर निरीक्षक रत्नेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।