बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक
09-Sep-2025 08:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांगने की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मृत युवक की पहचान काको थाना क्षेत्र के रतन बिगहा मांझी टोला निवासी 27 वर्षीय चंदन मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल, किनारी गांव, गया हुआ था, जहां सोमवार देर रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चंदन की गला दबाकर हत्या की गई और उसके शव को पेड़ से लटकाया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।
वहीं, मृतक की पत्नी मालतो देवी ने पुलिस को दिए बयान में गांव के ही एक परिवार के पिता-पुत्र समेत चार लोगों को नामजद आरोपित किया है। कल्पा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार दोपहर जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का मामला मान रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की हो सकती है।
हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को देखते हुए पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि किनारी गांव में एक युवक की मौत हो गई है और उसका शव उसके ससुराल के घर के पास पाया गया है। गांव के लोगों में इस मामले को लेकर चर्चा है—कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या मानते हैं, तो कुछ हत्या की आशंका जता रहे