Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
20-Dec-2025 02:57 PM
By Ajit Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। आरोपी बेटे ने दनादन चार गोलियां पिता को मारी और इसके बाद वह फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्र बीघा गांव की है।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच पिछले कई महीनों से संपत्ति का विवाद चला रहा था।
परिजनों ने बताया कि पिता के द्वारा दूसरी शादी रचाई जाने के बाद से ही बेटा काफी नाराज चल रहा था। जिसको लेकर अक्सर पिता-पुत्र में विवाद हुआ करता था और आज विवाद इतना बढ़ गया की आक्रोश में बेटे ने अपने बाप को चार गोली मार दी है।
जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय काको थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।