BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
07-Dec-2020 09:02 AM
PATNA : जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिली है. बलियावी को लगातार उनके नंबर पर पाकिस्तान से फोन किया जा रहा था. चुनाव के दौरान भी उन्हें कई बार फोन कॉल आए लेकिन रविवार को फोन करने वाले शख्स ने खुद को छोटा शकील का भाई बताते हुए उन्हें धमकी दी है.
बलियावी की तरफ से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. जेडीयू एमएलसी ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें उस नंबर की जानकारी भी दी गई है, जिससे उन्हें धमकी दी गई. जेडीयू विधान पार्षद को इसके पहले 17 नवंबर के दिन भी 13 अलग अलग नंबर से फोन कॉल आए थे और उन्हें धमकी दी गई थी. लेकिन रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया उस शख्स ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताते हुए धमकी दी.
बताया जा रहा है कि गुलाम रसूल बलियावी को धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि बीजेपी और संघ के लोगों के साथ उठना बैठना बंद कर दो वरना तुम्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. कोतवाली पुलिस के पास उन सारे नंबर की डिटेल मौजूद है जिनसे बलियावी को धमकी दी गई. हालांकि खुद गुलाम रसूल बलियावी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. बलियावी को रविवार की दोपहर करीबन 1 बजे के आसपास फोन आया, फोन रिसीव करने के बाद सामने वाले ने उनसे पूछा कि तुम बलियावी बोल रहे हो. इस पर जेडीयू एमएलसी ने जब हां कहा तो दूसरी तरफ से यह पूछा गया कि क्या तुम छोटा शकील को जानते हो मैं उनका भाई पाकिस्तान से बोल रहा हूं. इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां दी गई. जिसके बाद बलियावी ने फोन काट दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई है.