बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
29-Jan-2025 07:29 PM
By First Bihar
katihar crime news: कटिहार में जेडीयू नेता को गोली मारी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद होने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से घायल जेडीयू नेता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जेडीयू नेता ने बताया कि उनकों गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भाई है।
बताया जाता है कि कटिहार के मनिहारी जेडीयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार को मेदिनीपुर में गोली मारी गयी है। मां काली की प्रतिमा की विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गोली मारी गई। जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मोवार को घायल स्थिति में इलाज के लिए पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
घटना के बारे में मनिहारी के जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार ने बताया है कि हम लोग मां काली की मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी मृत्युंजय मेवार वहां पहुंच गया। जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गयी। इसी दौरान उसने मुझ पर गोली चला दी। जिससे वो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल मनिहारी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल जेडीयू नेता ने बताया कि आरोपी उन्ही का भाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।