ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: नक्सल विरोधी अभियान में बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,...

Bihar Crime News: नक्सल विरोधी अभियान में बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्त में आए दो हार्डकोर नक्सली

Bihar Crime News: जमुई पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली अरविंद यादव के दो सक्रिय सहयोगियों विजय यादव और श्रीराम यादव को गिरफ्तार किया।

27-Jun-2025 05:11 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: जमुई पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है और जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए सघन कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


टीम ने झाझा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात नक्सली अरविंद यादव के दो सहयोगियों विजय यादव और श्रीराम यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों नक्सली वर्तमान में सक्रिय रूप से संगठन से जुड़े हुए थे और भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में इनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।


डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार नक्सलियों को भागलपुर जेल भेजा जा रहा है। साथ ही, पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है और उनकी निशानदेही पर अन्य सहयोगियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं। जमुई पुलिस का यह अभियान जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।