ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

Bihar Crime News: जन्मदिन पर मिली मौत की सौगात, लव मैरिज करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत; हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

Bihar Crime News

16-May-2025 08:43 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन के समीप कटौना ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पेंगही गांव निवासी हीरा रविदास के पुत्र मुन्ना कुमार रविदास (26 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है।


जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार ने छह माह पूर्व अपने ही गांव की बिंदु कुमारी से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह का बिंदु के परिवार ने कड़ा विरोध किया था। शादी के बाद मुन्ना अपनी पत्नी के साथ चेन्नई चला गया था, जहां वह एक फैक्ट्री में काम करके जीवन यापन कर रहा था। तीन महीने पहले बिंदु के भाई की शादी के लिए बिंदु को मायके लाया गया और तभी से वह वहीं रह रही थी। इसी बीच कुछ दिन पहले मुन्ना को बिंदु के भाइयों गुड्डू, दिवाकर और राजू ने फोन कर घर बुलाया, यह कहकर कि अब सुलह हो चुकी है और सभी साथ रहेंगे।


जन्मदिन पर मिला मौत का तोहफा

मुन्ना 8:30 बजे रात को चेन्नई से जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहीं से उसके सालों ने उसे रिसीव किया लेकिन घर नहीं ले गए। उसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। विडंबना यह है कि जिस दिन मुन्ना की मौत हुई, वह उसकी शादी के बाद का पहला जन्मदिन था। मां रंजू देवी ने बताया कि बेटा सुलह की उम्मीद लेकर घर लौटा था, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।


फर्जी सुसाइड नोट का दावा

मृतक की मां रंजू देवी और बहन विद्या कुमारी का आरोप है कि मुन्ना को उसके सालों ने मिलकर धोखे से मारा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजू, जो कि ITBP में जवान है, ने हत्या की साजिश रची। साथ ही कहा कि राजू और उसके भाइयों से उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थीं। शव की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे परिजनों ने फर्जी करार देते हुए दावा किया है कि वह मुन्ना की हैंडराइटिंग नहीं है।


पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

रेल डीएसपी एजाज़ हाफ़िज़ मनी ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक पर स्टेशन के होम और आउट सिग्नल के बीच मिला है। प्रारंभिक जांच और एफएसएल रिपोर्ट के अनुसार, हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को ट्रैक पर रख दिया गया ताकि मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो। उन्होंने कहा कि जांच हर पहलू पर चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


स्थानीय आक्रोश और न्याय की मांग

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि युवक को ससुराल वालों ने धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने मिलकर मारा है। वह सुलह की आस में घर आया था, लेकिन उसे धोखे से मार दिया गया। पुलिस जल्द ही पूरे मामला का खुलासा करने का दावा किया है।