पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
01-Jun-2025 12:37 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: जमुई के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरामटिहाना पंचायत के मुरली पहाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा सोनो थाना को दी गई। जिसके बाद सोनो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
मृतक युवक की पहचान धनु मंडल के पुत्र कृष्ण मंडल के रूप में की गई है। मृतक युवक दुधनिया गांव का रहने वाला था। वही युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आरती देवी की चीत्कार से पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के दो बच्चे हैं और मृतक राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह युवक अपने घर से राजमिस्त्री कार्य के लिए डुमरी गांव के लिए निकले थे और देर शाम वापस घर नहीं लौटे। मृतक के परिजनों द्वारा कल रात से ही इनकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान आज तड़के सुबह मृतक युवक का शव मुरली पहाड़ी के समीप जंगल से बरामद किया गया। मौके पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार भी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।
एसडीपीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पूर्ण खुलासा हो पाएगा। मृतक के परिजनों द्वारा आपसी विवाद में हत्या कर देने की बात कही गई है। परिजनों के निशानदेही पर जमुई पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।