ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: ब्लॉक ऑफिस को उड़ाने की कोशिश, बम को किया गया...

Bihar Crime News: ब्लॉक ऑफिस को उड़ाने की कोशिश, बम को किया गया डिफ्यूज; नक्सली साजिश की आशंका

Bihar Crime News: जमुई के चकाई प्रखंड कार्यालय को बम से उड़ाने की कोशिश की गई है. इसके लिए ब्लॉक कार्यालय में बम प्लांट किया गया था लेकिन बम निरोधक दस्ता ने उसे डिफ्यूज कर दिया.

17-Feb-2025 12:28 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में प्रखंड कार्यालय को उड़ाने की कोशिश की गई है। ब्लॉक ऑफिस को उड़ाने के लिए शक्तिशाली बम प्लांट किया गया था लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। घटना चकाई प्रखंड कार्यालय की है। 


दरअसल, जमुई में अज्ञात अपराधियों ने चकाई प्रखंड कार्यालय को उड़ाने के लिए बम लगाया था हालांकि मौके पर पहुंची चकाई थाने की पुलिस और बम निरोधक दस्ता की टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया। रविवार को कार्यालय बंद होने के कारण वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारी व स्थानीय लोगों की नजर प्रखंड कार्यालय के पीछे कुछ संदिग्ध चीज पर पड़ी। 


इसके बाद उन लोगों के द्वारा पूरे मामले की जानकारी चकाई थाने की पुलिस को दी गई। चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की तो उन्हें बम मिला। इसके बाद बम निरोधक दस्ता की टीम को बुलाया गया और और सावधानी से बम को डिफ्यूज कर दिया गया। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सघन छानबीन कर रही है। बता दें कि चकाई नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है और नक्सलियों के निशाने पर भी प्रखंड कार्यालय रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे नक्सलियों की साजिश हो सकती है।